करमाटांड़ के दो होटलों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 8:37 PM

विज्ञापन

- होटल संचालक राम प्रसाद मंडल व लक्ष्मण कुमार मंडल गिरफ्तार प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ मुख्य बाजार स्थित दो होटलों में अवैध रूप से विदेशी शराब बिक्री हो रही थी.

विज्ञापन

– होटल संचालक राम प्रसाद मंडल व लक्ष्मण कुमार मंडल गिरफ्तार प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ मुख्य बाजार स्थित दो होटलों में अवैध रूप से विदेशी शराब बिक्री हो रही थी. इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की. मामले में दोनों होटल संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेज दिया गया. एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर बीती रात प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार भोक्ता के नेतृत्व में पुलिस दल ने मधुपुर रोड स्थित नाग बाबा होटल एवं मां दुर्गा होटल में छापेमारी की. नाग बाबा होटल से विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब एवं बीयर की बड़ी खेप जब्त की गयी. बरामद शराब में बी-7, आरएस, मैकडॉवेल नंबर-1, इंपीरियल ब्लू, रॉयल झारखंड, सिग्नेचर प्रीमियम, 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक समेत किंगफिशर, बुडवाइजर और गॉडफादर बीयर शामिल हैं. वहीं मां दुर्गा होटल से भी बी-7, आरएस, इंपीरियल ब्लू, 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक, किंगफिशर, बुडवाइजर एवं गॉडफादर बीयर बरामद की गई. छापेमारी के दौरान नाग बाबा होटल के संचालक राम प्रसाद मंडल एवं मां दुर्गा होटल के संचालक लक्ष्मण कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के विरुद्ध करमाटांड़ थाना कांड संख्या 32/2026 के तहत बीएनएस की धारा 274, 275, 292 एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola