सीओ मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सीओ मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

बिदाई समारोह का आयोजन | Prabhat Khabar Network

कोंच अंचल कार्यालय में स्थानांतरित सीओ मुकेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोंच अंचल कार्यालय व कोंच पैक्स कार्यालय में स्थानांतरित सीओ मुकेश कुमार के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी. अपने संबोधन में सीओ मुकेश कुमार ने सभी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोंच में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने सभी से जनहित में मिल-जुलकर कार्य करते रहने की अपील की. समारोह का समापन उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ.आयोजित समारोह में बड़ा बाबू रणवीर पासवान, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, उज्ज्वल कुमार, सूरज प्रताप, बृज किशोर कुमार, मुकेश कुमार, परवीन, उर्दू वादक पप्पू कुमार, डाटा ऑपरेटर सहित अन्य कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जनहित की भावना के साथ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola