गंगा नदी में बीच धार में फंसी दो नावें, SDRF ने 150 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : </H2>बरारी गंगा घाट से महादेवपुर, नवगछिया के लिए रवाना हुई एक बड़ी नाव मंगलवार को बीच गंगा नदी में खराब हो गई.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

बरारी गंगा घाट से महादेवपुर, नवगछिया के लिए रवाना हुई एक बड़ी नाव मंगलवार को बीच गंगा नदी में खराब हो गई. बताया गया कि नाव करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक उसका इंजन बंद हो गया. नाव पर करीब 75 यात्री और 21 मोटरसाइकिल लोड थीं.

महिलाओं और बच्चों को पहले निकाला गया सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. टीम ने सबसे पहले नाव पर मौजूद महिलाओं और बच्चों को अपनी बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरी नाव पर भेजा. इसके बाद खराब नाव को दूसरी नाव से बांधकर सुरक्षित महादेवपुर घाट तक पहुंचाया गया.

दूसरी नाव भी बीच नदी में हुई खराब

इसी दौरान महादेवपुर से बरारी घाट आ रही दूसरी बड़ी नाव का इंजन भी बीच गंगा नदी में खराब हो गया. इस नाव पर करीब 75 यात्री और 13 मोटरसाइकिल सवार थीं. अचानक नाव रुकने से यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

SDRF की तत्परता से टला बड़ा हादसा

SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी नाव पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बरारी घाट पहुंचाया. राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.मंगलवार को एक ही दिन गंगा नदी में दो बड़ी नावों का इंजन खराब होने से यात्रियों में दहशत का माहौल रहा. हालांकि SDRF की सतर्कता और तेजी से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola