एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाला तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 15 May 2026 7:28 PM

विज्ञापन

साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह में की छापेमारी बंद पड़े स्कूल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, आठ मोबाइल जब्त संवाददाता, जामताड़ा. साइबर

विज्ञापन

साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह में की छापेमारी बंद पड़े स्कूल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, आठ मोबाइल जब्त संवाददाता, जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी की. साइबर अपराध करते हुए तीन अपराधियों को रंगेहाथ दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मिरगा गांव के राजेश मंडल, अजय मंडल व हीरालाल मंडल शामिल है. पुलिस ने इनके पास से सिम सहित आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बताया कि लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर एलपीजी गैस नामक एपीके फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजता था. फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी. गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 26/2026 दर्ज कर सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय मंडल पूर्व में भी करीब ढाई साल तक देवघर जेल में रहा है. जेल से निकलने के बाद फिर से साइबर अपराध करने लगा. बताया कि जनवरी से अब तक जिले भर में करीब 60 साइबर अपराधियों काे जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी दल में पुनि राजेश मंडल, पुअनि संजय कुमार सिंह, पुअनि कुंदन कुमार वर्मा, पुअनि हीरालाल महतो शामिल थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola