Aurangabad News : किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

परिजनों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी

Aurangabad News : औरंगाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Aurangabad News (ओम प्रकाश) : जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयां बिगहा के समीप मंगलवार की देर शाम करीब बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी.मृतक की पहचान केसराड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय कुंदन यादव के रूप में की गई है.जानकारी के अनुसार, कुंदन यादव किसी कार्य से जा रहे थे.इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस छापेमारी में जुटी

प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई कुंदन यादव को लेकर केसरारी गांव जा रहे थे. इसी दौरान भुइयां बिगहा के पास दो अज्ञात बाइक सवार पहुंचे और गोली मारने के बाद जिनोरिया की ओर फरार हो गए. बताया जाता है कि मृतक का एक पुत्र गोल्डन कुमार है, जो खेती-बारी का कार्य करता है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की आगे की प्रक्रिया शुरू की गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है.

Also Read : Kaimur News : कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल छह आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन