औरंगाबाद: बालक एवं बालिका जागरूकता अभियान आयोजित, छात्र-छात्राओं को सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

नवीनगर थाना परिसर में बालक एवं बालिका जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षा, शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था. आपात स्थिति में 112 डायल करने की अपील की गई.
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना परिसर में बालक एवं बालिका जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षा, शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था.
आपात स्थिति में 112 डायल करने की अपील
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी. वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को नजरअंदाज न करें. ऐसी घटना होने पर तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें. साथ ही, आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर डायल करने की अपील की गई.
साइबर अपराध व बाल अधिकारों पर दी जानकारी
इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बाल अधिकार और महिला सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया. अधिकारियों ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और गलत गतिविधि का विरोध करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में एसआई राजू कुमार, एसआई कस्तूरी कुमारी, पीटीसी रूपकमल सिंह, शिक्षक नेता धनंजय सिंह, शिक्षक राही कुमार सहित स्वीटी कुमारी, अंजली कुमारी, रेशमा कुमारी, सुधीर कुमार, ओम कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










