औरंगाबाद: पवई विद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल बच्चें | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल बच्चें | Prabhat Khabar Network

ऑरंगाबाद जिले के पवई स्थित राजकीयकृत राजकुमार वीर केश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल अपराधों से बचाव और सुरक्षित लेन-देन के बारे में शिक्षित करना था.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के पवई स्थित राजकीयकृत राजकुमार वीर केश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के तरीकों के प्रति जागरूक करना था.

गोपनीयता बनाए रखने और 1930 पर शिकायत की अपील

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नंदकिशोर प्रसाद चौधरी ने कहा कि डिजिटल युग में थोड़ी-सी सतर्कता ही वित्तीय नुकसान से बचा सकती है. उन्होंने अपील की कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, सीवीवी, बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन या गोपनीय पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें. संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.

वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी

सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी (CFL) औरंगाबाद के सुनील कुमार एवं शैलेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ रंजन ने इस पहल को समय की मांग बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया. इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन
Manish Raj Singham

लेखक के बारे में

By Manish Raj Singham

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन