Kaimur News : कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल छह आरोपी भेजे गए जेल

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 19 May 2026 7:44 PM

विज्ञापन

गिरफ्त में आरोपी

Kaimur News : कृष्ण मुरारी हत्याकांड में पुलिस की सख्ती जारी, मृतक की मां सहित तीन और गिरफ्तार, जांच में तेजी

विज्ञापन

Kaimur News (रंजय जायसवाल) : पूरे जिले को झकझोर देने वाले चर्चित कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की मां समेत तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब तक इस निर्मम सामूहिक हत्याकांड में कुल छह आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं, जिसमें दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों के बीच कानून के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न हो रहे है. रामगढ़ थाना में दर्ज कांड संख्या 126/26 के तहत पुलिस ने मृतक कृष्ण मुरारी गुप्ता के छोटे भाई राहुल कुमार गुप्ता उर्फ गौतम कुमार गुप्ता (22 वर्ष), दीपक देवसिंह राजपूत (27 वर्ष) तथा मृतक की मां प्रेमलता कुंवर (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक विधिविरुद्ध बालिका को भी निरुद्ध किया गया है.

महाराष्ट्र व डहरक से चार गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी विकास गुप्ता और एक अन्य नाबालिग को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि राहुल उर्फ गौतम और दीपक देवसिंह राजपूत को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रेमलता कुंवर और एक नाबालिग को डहरक गांव से पकड़ा गया. पुलिस की टीम कई दिनों से तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सूटकेस व बोरियों में मिले थे शव, खुलासे से दहला कैमूर

गौरतलब है कि कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की जिस बेरहमी से हत्या की गई थी, उसने पूरे कैमूर जिले को अंदर तक हिला दिया था. हत्या के बाद शवों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश ने इस घटना को और भी भयावह बना दिया था. पहले दुर्गावती नदी और फिर अभैदे नहर किनारे सूटकेस और बोरियों में मिले शवों ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो सामने आया कि घरेलू कलह, पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था.

सगे भाइयों पर हत्या में शामिल होने के आरोप, गांव में मातमी सन्नाटा

जांच की परतें खुलने लगीं और परिवार के सगे भाइयों ने ही अपने बड़े भाई के परिवार को काटने हत्याकांड में शामिल पाए गए. उक्त कांड में मृतक की मां जिनके सामने जघन्य घटना को अंजाम दिया गया उनकी गिरफ्तारी के बाद गांव से लेकर बाजार तक लोगों के बीच यही चर्चा है कि आखिर रिश्तों का कत्ल करने वाली यह साजिश कब और कैसे तैयार हुई. इधर, डहरक गांव और आसपास के क्षेत्रों में अभी भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों में आरोपितों के प्रति गहरा आक्रोश है, वहीं मृतक परिवार के प्रति संवेदना का माहौल बना हुआ है.

Also Read : Sasaram News : छेका के बाद शादी से मुकरने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन