मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत तीन जख्मी, एक गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 31 Aug 2025 7:13 PM

विज्ञापन

बिहिया नगर स्थित मेला रोड में में हुई घटना

विज्ञापन

बिहिया.

थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित मेला रोड में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घटना में जख्मी एक पक्ष के अनिल कुमार व सीमा देवी तथा दूसरे पक्ष की मीरा कुंवर का बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया.

जानकारी के अनुसार बिजली का तार हटाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग जख्मी हो गये. मामले को लेकर दोनों ही पक्षों के द्वारा कई लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मेला रोड निवासी रंजन ठाकुर को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola