अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खनन विभाग ने किया जब्त

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 31 Aug 2025 7:12 PM

विज्ञापन

जब्त ट्रैक्टर को थाने को सौंप दिया गया

विज्ञापन

बिहिया.

थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित ओवरब्रिज से खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का चालक बालू लदा ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया.

चालक के फरार होने के बाद खनन पदाधिकारी आर्या मिश्रा ने जब्त ट्रैक्टर को थाने को सौंप दिया. मालूम हो कि खनन पदाधिकारी ने बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर चालक से कागजात मांगा, परंतु चालक बिना कोई वैध कागजात दिखाये मौके से फरार हो गया. मामले को लेकर ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola