चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:11 PM

विज्ञापन

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग स्थित मोहलिया मोड़ के पास सोमवार की अहले सुबह एक गिट्टी-चिप्स लदा हाइवा ट्रक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

चकाई . चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग स्थित मोहलिया मोड़ के पास सोमवार की अहले सुबह एक गिट्टी-चिप्स लदा हाइवा ट्रक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया. उसे इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल चालक की पहचान शेखपुरा जिले के बिहटा टोला निवासी पवन कुमार यादव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, पवन कुमार झारखंड के दुमका स्थित सरस डगाल से गिट्टी-चिप्स लोड कर शेखपुरा जिले के निम्मी गांव जा रहा था. इसी दौरान सिद्धू कानू चौक के समीप स्थित तीव्र घुमावदार मोड़ पर हाईवा अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रक में लदा गिट्टी-चिप्स सड़क पर पूरी तरह बिखर गया. वहीं, चालक को हल्की चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है.

घुमावदार मोड़ बना हादसों का कारण

स्थानीय लोगों की मानें तो मोहलिया मोड़ पर सड़क अत्यधिक घुमावदार है और यहां पर दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. बावजूद इसके इस संवेदनशील स्थल पर कोई भी चेतावनी या जागरूकता बोर्ड नहीं लगाया गया है. गौरतलब है कि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 333 (एनएच-333) का हिस्सा है और देवघर जाने वाला प्रमुख मार्ग है. ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से ठोस पहल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola