गिरिडीह: सिरसिया पुल के पास मिला 17 वर्षीय लड़की का शव, तीन दिन से थी लापता

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 May 2026 8:30 AM

विज्ञापन

पायल कुमारी (फाइल फोटो)

Giridih News: गिरिडीह के बरगंडा-सिरसिया पुल के पास 17 वर्षीय लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के पास बुधवार की सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की 17 वर्षीय बेटी पायल कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों में मातम छा गया.

तीन दिनों से लापता थी

परिजनों ने बताया कि पायल कुमारी पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी. परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच बुधवार सुबह सिरसिया पुल के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा 

पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. 

इलाके में फैली सनसनी 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

यह भी पढ़ें: झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola