ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
Published by : Neha Kumari Updated At : 20 May 2026 8:32 AM
भगवान शिव
Pradosh Vrat 2026: ज्येष्ठ मास का दूसरा प्रदोष व्रत 28 मई, गुरुवार को रखा जाएगा. शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत जिस दिन पड़ता है, उसी के आधार पर इसका नाम रखा जाता है. चूंकि यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा.
Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी दोषों और पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख-शांति आती है.
प्रदोष व्रत 2026: तिथि और मुहूर्त
- व्रत की तिथि: 28 मई 2026, दिन गुरुवार
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 28 मई 2026 को सुबह 07:56 बजे से
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 29 मई 2026 को सुबह 09:50 बजे तक
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 07:12 बजे से रात 09:15 बजे तक
गुरुवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण इसे ‘गुरु प्रदोष’ कहा जाता है. मान्यता है कि गुरु प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती है.
प्रदोष काल का महत्व
सूर्यास्त के बाद और रात्रि के प्रारंभ होने के बीच के समय को प्रदोष काल कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं और सभी देवी-देवता उनकी स्तुति करते हैं. इस समय की गई शिव पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है.
पूजा विधि
प्रदोष व्रत के दिन सुबह और शाम दोनों समय पूजा का विधान है, लेकिन मुख्य पूजा शाम को प्रदोष काल में ही की जाती है.
- सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ (संभव हो तो सफेद) वस्त्र धारण करें.
- घर के मंदिर में दीपक जलाएं और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें.
- भगवान शिव का जलाभिषेक करें.
- शाम को पूजा के मुहूर्त से पहले दोबारा स्नान करें या हाथ-पैर धोकर स्वयं को पवित्र कर लें.
- भगवान शिव का गंगाजल, गाय के कच्चे दूध, दही, घी और शहद (पंचामृत) से अभिषेक करें.
- शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार के फूल तथा अक्षत अर्पित करें.
- माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं.
- इसके बाद व्रत कथा का पाठ करें.
- अंत में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए धूप-दीप से भोलेनाथ की आरती करें.
व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान
- प्रदोष व्रत में पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करें.
- इस दिन तामसिक चीजों जैसे प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें.
- व्रत के दौरान केवल फलाहार या सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.
- मन में किसी के प्रति क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक विचार न आने दें.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










