Giridih News : सिकरूडीह में भाकपा माले लोकल कमेटी का सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : सिकरूडीह में भाकपा माले लोकल कमेटी का सम्मेलन

Giridih News : प्रतिनिधि, देवरी. भाकपा माले सिकरूडीह लोकल कमेटी का सम्मेलन मंगलवार को तिलोरायडीह में आयोजित किया गया. अध्यक्षता संयुक्त रूप से अध्यक्ष मंडल के सबस्टिन मरांडी, मोनिका मुर्मू

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, देवरी. भाकपा माले सिकरूडीह लोकल कमेटी का सम्मेलन मंगलवार को तिलोरायडीह में आयोजित किया गया. अध्यक्षता संयुक्त रूप से अध्यक्ष मंडल के सबस्टिन मरांडी, मोनिका मुर्मू एवं मुन्नी हांसदा ने की. सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव उपस्थित थे. प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी ने सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रतिनिधियों के द्वारा पूर्व सचिव का कार्य प्रतिवेदन पेश किया, जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. इसके बाद लोकल कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मैथ्यूज टुडू को लगातार दूसरी बार सिकरूडीह लोकल कमेटी का सचिव चुना गया. साथ ही 11 सदस्यीय लोकल कमेटी का गठन किया गया. सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने कहा कि अबुआ सरकार होने के बाद भी देवरी में अब तक कच्चा मकान आदिवासी क्षेत्रों में ही है. आदिवासी गांवों में आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. तिलोरायडीह गांव में आज भी सड़क नहीं है. वन विभाग द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने के कारण सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध है. सम्मेलन में आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बदहाली पर भी चिंता जताई गई. मौके पर लोरेंस टुडू, सुनीता हेंब्रम, कैथरीना हेंब्रम, मार्टिन किस्कू, बहामुनि मुर्मू, कारमेला मुर्मू, सविता हेंब्रम, पौलूस मरांडी, रेशमी तिर्की, सिमोन टुडू, समीर मरांडी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola