पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, गढ़वा-पलामू में धान खरीद अवधि बढ़ाने की मांग

गढ़वा :-सीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर
Garhwa News: गढ़वा-पलामू की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने धान खरीद की समय सीमा बढ़ाने और छात्रों की भाषा संबंधी समस्या के समाधान की मांग उठाई.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री को गढ़वा और पलामू प्रमंडल की स्थानीय और जनहित से जुड़ी समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया.
धान अधिप्राप्ति की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह
मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान अधिप्राप्ति (धान की सरकारी खरीद) की समय सीमा को और आगे विस्तारित (बढ़ाने) करने का पुरजोर अनुरोध किया गया, जिससे कोई भी स्थानीय किसान अपनी फसल बेचने से वंचित न रह सके.
छात्रों की भाषा संबंधी समस्या उठाई
धान खरीद के अलावा, गढ़वा और पलामू प्रमंडल के छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने एक और अत्यंत संवेदनशील विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. उन्होंने क्षेत्र के छात्रों के हित में वहां आ रही भाषा संबंधी समस्या के जल्द से जल्द सकारात्मक और स्थायी समाधान का आग्रह किया.
मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन दोनों ही जनहित से जुड़े मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और इस पर त्वरित और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










