गढ़वा : हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे शिक्षक फिर भी बीच सड़क दिनदहाड़े मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी. पीले घेरे में मृतक दीपक कुजूर फाइल की फोटो

गढ़वा में एक सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ललमटिया मोड़ के पास दो अपराधियों ने शिक्षक दीपक कुजूर को गोली मार दी. गुहार के बावजूद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Government Teacher Shot Dead : बड़गड़ थाना क्षेत्र के ललमटिया मोड़ के पास दो अपराधियों ने दिनदहाड़े सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे हुई. वह सिमडेगा जिले के रहनेवाले थे और वर्तमान में रमकंडा के बरवा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे. दीपक रविवार की सुबह करीब नौ बजे अपने ससुराल से बड़गड़-कुसमी-जशपुर मार्ग होते हुए सिमडेगा जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान बड़गड़ से भंडरिया की ओर जाने के क्रम में एक अन्य बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें ललमटिया मोड़ के पास रोका और कनपटी पर गोली मार दी. मृतक के साले जोहन केरकेट्टा ने बताया कि दीपक सरकारी शिक्षक थे और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुहार के बावजूद अपराधियों ने मारी गोली 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के सामने दीपक बार-बार कह रहे थे-हम दे देंगे सर, मत मारिये, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा. एक अपराधी ने दो राउंड हवा में फायरिंग करने के बाद उनको गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य सदल बल मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को भंडरिया अस्पताल भेजा. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने घटनास्थल से तीन कारतूस, दो खोखा और मृतक की बाइक (जेएच 20 एफ 8585) बरामद की.

बड़गड़ थाना प्रभारी ने कहा

बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने कहा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाये गये हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक आपसी लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की लागत... फिर भी ताला! झारखंड के पतरातू लेक रिसॉर्ट में मंत्री जी के उद्घाटन के बाद भी क्यों मायूस हैं पर्यटक?

ये भी पढ़ें: सत्ता के नशे में चूर है केंद्र सरकार, युवाओं का दर्द महसूस नहीं हो रहा, झारखंड कांग्रेस ने बोला हमला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola