गढ़वा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का अहम चरण पूरा

उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, प्रशासन ने सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई।
गढ़वा:-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं इस अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं. प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है. अभियान के तहत गढ़वा जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
अब सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर फोकस
प्रपत्रों के वितरण के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन प्रविष्टि पर है. जिले में अब तक 6,49,323 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जबकि 6,48,677 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सफल सत्यापन किया गया है. इसके साथ ही 644 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन भी पूरा हो चुका है.
विधानसभावार प्रगति की स्थिति
80-गढ़वा विधानसभा: कुल 4,26,661 मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में शत-प्रतिशत प्रपत्र वितरण के बाद 3,04,945 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 3,04,536 का सत्यापन तथा 407 का ऑनलाइन सबमिशन पूरा हो चुका है. 81-भवनाथपुर विधानसभा: कुल 4,35,431 मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में भी 100 प्रतिशत प्रपत्र वितरण के साथ 3,44,378 का डिजिटाइजेशन, 3,44,141 का सत्यापन व 237 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन किया जा चुका है.
विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान
आयोग के मानकों के अनुरूप जिले में विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान भी की जा रही है. अब तक जिले में 3,044 एएसडीडीएफ , 12,282 डीएसई (डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्रीज) तथा 14,428 अनकलेक्टेबल फॉर्म्स इलेक्टर्स की पहचान की जा चुकी है, जिनका निष्पादन नियमों के तहत किया जा रहा है.
उपायुक्त ने की सहयोग की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जब भी बीएलओ घर पहुंचें, उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और प्रपत्र सही ढंग से भरकर जमा करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची का निर्माण प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही संभव है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम शामिल न हो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










