78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नहीं दी परीक्षा, 4932 में से मात्र 1091 हुए उपस्थित

Author Piyush tiwari|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीओ मयंक भूषण | Prabhat Khabar Network

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 में गढ़वा जिले के 4932 में से मात्र 1091 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, 78 प्रतिशत छात्र रहे अनुपस्थित।

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ''झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024'' रविवार को गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई.जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक उपस्थिति प्रतिवेदन के अनुसार परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बेहद कम दर्ज की गई और करीब 78 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

गढ़वा जिले में इस परीक्षा को लेकर कुल 4,932 परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. लेकिन इसमें से मात्र 1,091 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 3,841 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे इसके लिए गढ़वा जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इसमें गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में सर्वाधिक 552 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें से मात्र 127 उपस्थित हुए और 425 अनुपस्थित रहे. इसी तरह से सीएम एक्सीलेंस ऑफ राम साहू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 336 परीक्षार्थी आवंटित हुए थे,लेकिन इसमें से केवल 76 ही उपस्थित हुए. बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया परीक्षा केंद्र पर 360 में से मात्र 91 परीक्षार्थी ही शामिल हुए. शांति निवास उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 192 में से मात्र 41 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए गढ़वा एसडीओ मयंक भूषण सहित अन्य पदाधिकारी ने सक्रिय भूमिका निभाई. रिपोर्ट पीयूष तिवारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola