आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने की बैठक

विज्ञापन

भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय पतरघट. आगामी दुर्गा पूजा त्योहार शांतिपूर्ण व भक्तिमय माहौल में मनाएं जाने को लेकर क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समिति ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस दौरान शनिवार की शाम क्षेत्र के विशनपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति विशनपुर के सदस्यों प्रबुद्धजनों व स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता दुर्गा पूजा न्यास समिति विशनपुर के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने की. आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में सफल बनाने को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया गया. आयोजित बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते कहा कि सप्तमी पूजा एवं महाष्टमी पूजा की रात देसी नाच शंकर सुशीला व महानवमी की रात भक्तिमय प्रोग्राम मैया जागरण कार्यक्रम होगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा किया गया एवं ग्यारह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. वहीं मंदिर परिसर की समुचित साफ सफाई व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त करने सहित रोशनी व साज-सज्जा भव्य पंडाल के निर्माण की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने की रणनीति बनाईं गयी. अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि इस बार मेला परिसर में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. जिससे मेला स्थल पर आए श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना एवं खरीदारी में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि 24 घंटे मेला परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष से निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने आयोजित मेला को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने में सभी ग्रामीणों से पूर्ण सहयोग की अपील की. मौके पर उपाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, मेला सचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ बाबू साहब सिंह, कोषाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, बबन सिंह, बिनोद शर्मा, दिलीप शर्मा, सुमन कामत सहित पूजा समिति के सभी सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola