दो सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

दो सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन

कोढ़ा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कोढ़ा अंतर्गत 33 केवी न्यू लाइन कोढ़ा पर अनुरक्षण कार्य किए जाने को लेकर तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभागीय सूचना के अनुसार 31 अगस्त से दो सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. अनुरक्षण कार्य के तहत लाइन से सटे पेड़-पौधों की छटाई, जर्जर जंपर का बदलाव, विद्युत शक्ति उपकेंद्र कोढ़ा में जले हुए कनेक्टर का प्रतिस्थापन तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य किए जायेंगे. विद्युत शक्ति उपकेंद्र कोढ़ा एवं फलका से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी.उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें. अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए सहयोग प्रदान करें. कार्य पूरा होने के बाद नियमित रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola