शेष बचे हुए उग्रवादी भी सरेंडर करें, नहीं तो पुलिस करेगी कार्रवाई : माइकल एस राज

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 01 Sep 2025 10:51 PM

विज्ञापन

शेष बचे हुए उग्रवादी भी सरेंडर करें, नहीं तो पुलिस करेगी कार्रवाई : माइकल एस राज

विज्ञापन

लातेहार ़ उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर समेत नौ उग्रवादियों ने सोमवार को पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण के बाद सभी को मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया. झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में एक ही संगठन के उग्रवादियों ने सामूहिक रूप से सरेंडर किया हो. पुलिस महानिरीक्षक अभियान माइकल एस राज ने कहा कि शेष बचे उग्रवादी भी जल्द आत्मसमर्पण करें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई का सामना करना होगा. उन्होंने लातेहार पुलिस की सटीक रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि अब पुलिस का पूरा फोकस विकास कार्यों पर है और इसके बीच बाधा बनने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. उग्रवादियों ने समाज में मिसाल पेश की : आइजी सुनील भास्कर ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने समाज में मिसाल पेश की है. सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. डीआइजी नौसाद आलम और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को बधाई दी और मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की. एसपी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से की गयी कार्रवाई और हाल की सफल मुठभेड़ों के परिणामस्वरूप उग्रवादी संगठन कमजोर पड़े हैं. उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में जेजेएमपी सुप्रीमो 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा मुठभेड़ में मारा गया था. उग्रवादियों के सौंपे गये हथियार और दर्ज मामले : जोनल कमांडर रविंद्र यादव ने 2 एके-47, 3 राइफल और 1241 कारतूस के साथ सरेंडर किया, उस पर 14 मामले दर्ज हैं. सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव ने 1 एके-47 और 256 कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया, उस पर 10 मामले दर्ज हैं. बलदेव गंझू ने 1 एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया, उस पर 9 मामले दर्ज हैं. मुकेश राम उर्फ कल्लू रवि पर 21 मामले दर्ज हैं. पवन उर्फ राम प्रसाद ने एक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया, उस पर 3 मामले दर्ज हैं. ध्रुव पर 3 मामले दर्ज हैं, उसने एक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया. विजय यादव ने एक राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया, उस पर 2 मामले दर्ज हैं. श्रवण सिंह ने 1 एके-47, 1 राइफल और 131 कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया, उस पर 2 मामले दर्ज हैं. मुकेश गंझू ने 1 एके-47, 1 राइफल और 154 कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया, उस पर 2 मामले दर्ज हैं. यह सामूहिक आत्मसमर्पण झारखंड सरकार की नीति और पुलिस की सटीक कार्रवाई का बड़ा परिणाम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola