धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:07 PM
प्रखंड के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में स्थापित विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन रविवार देर संध्या को धूमधाम के साथ किया गया.
गिद्धौर . प्रखंड के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में स्थापित विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन रविवार देर संध्या को धूमधाम के साथ किया गया. इस दौरान बाबा बूढ़ानाथ मंदिर समिति द्वारा गिद्धौर जमुई मार्ग, कलाली रोड, महाराजा पैलेश आदि स्थलों का भ्रमण कर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तलाब में प्रतिमा का संध्या आरती कर नम आंखों से प्रतिमा विसर्जित किया गया. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों द्वारा महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर पूजा समिति के सदस्य आशुतोष वैभव मोनू सोनू सागर, विकास कुमार साव, करण कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार, राजीव कुमार, गोलू कुमार, कन्हैया कुमार, चीकू कुमार, सूरज कुमार, माही वैभव साही कुमार, नितिन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद थे. वहीं प्रतिमा विसर्जन को ले थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मुस्तैद दिखी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










