कटिहार से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

कटिहार से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

विज्ञापन

कटिहार त्योहारी सीजन को देखते हुए कटिहार से मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन की समय अवधि बढ़ाया गया है. कटिहार रेल मंडल के एनजेपी से कोलकाता के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी. उक्त बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. कहा, ट्रेन नंबर 09190 कटिहार से मुंबई चलने वाली ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चल रही है. जिसकी अंतिम ट्रिप 30 सितंबर तक थी. त्योहारी सीजन को देखते हुए इसके समय अवधि में विस्तार करते हुए 7 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक कर दिया गया है. मुंबई सेंट्रल से कटिहार के लिए प्रति शनिवार चलती है. इस ट्रेन की लास्ट ट्रिप 27 सितंबर को है. इसके परिचालन के समय अवधि को बढ़ाते हुए 27 दिसंबर तक कर दिया गया है. पूजा स्पेशल ट्रेन अपने समय अवधि में तेरह फेरे कटिहार- मुंबई- कटिहार का लगायेंगी. प्रत्येक रविवार व सोमवार को एनजेपी कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार रेल मंडल के एनजीपी से कोलकाता के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी. सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि ट्रेन नंबर 03130 एनजीपी से कोलकाता प्रत्येक सोमवार को चलेगी. 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सप्ताह चलेगी. जबकि ट्रेन नंबर 031 29 कोलकाता से एनजीपी प्रत्येक रविवार को 28 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी. यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से 10-10 फेरे लगायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola