चकाई प्रखंड मुख्यालय का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:10 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय और आसपास के कार्यालयों से अतिक्रमण हटाये जाने के बाद प्रशासन ने सोमवार से सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड मुख्यालय और आसपास के कार्यालयों से अतिक्रमण हटाये जाने के बाद प्रशासन ने सोमवार से सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जेसीबी के जरिए इधर-उधर बिखरे मलबा को साफ किया जा रहा है और गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि परिसर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए मनरेगा योजना से वृक्षारोपण और पेवर ब्लॉक लगाने की योजना है, जिससे बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या न हो. साथ ही परिसर में पर्याप्त लाइटिंग, बैठने के लिए शेड और सीमेंट की कुर्सियां भी बनाई जायेंगी. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से बेरोजगार हुए दुकानदारों को पंचायत समिति मद से छोटे-छोटे वैध दुकान उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो. गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपनी गुमटी और झोपड़ी हटा ली थी. हालांकि चकाई चौक स्थित गिरिडीह रोड पर अब भी अतिक्रमण कायम है, जिससे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola