एक साल में एसपी ने किया जेजेएमपी का सफाया, माओवादी भी हो गये काफी कमजोर

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 01 Sep 2025 10:57 PM

विज्ञापन

एक साल में एसपी ने किया जेजेएमपी का सफाया, माओवादी भी हो गये काफी कमजोर

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में चलाये जा रहे छापामारी अभियान के बाद उग्रवाद और अपराध पर अंकुश लगाने का काम किया गया है. एसपी ने अपने एक साल के कार्यकाल में लातेहार जिले से उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है. सोमवार को जेजेएमपी के 9 उग्रवादियों ने हथियार के साथ सरेंडर कर दिया है. इससे पहले जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में पुलिस ने गत 24 मई 2025 को मार गिराया था. इसके बाद 26 मई 2025 को जिले के नेतरहाट थाना के जंगल में शीर्ष माओवादी अरविंद के दस्ता का नक्सली और बिहार का अंतिम नक्सली मनीष यादव समेत दो नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे. जिले में कोयला की प्रचुरता को देखते हुए उग्रवादी और आपराधिक संगठन सक्रिय थे, लगातार व्यापारियों व ठेकेदारों से लेवी और रंगदारी की मांग करते रहे हैं. लातेहार पुलिस ने एक साल में 40 से अधिक उग्रवादियों और आपराधिक संगठन के सदस्यों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गत 11 अप्रैल को जिले के बालूमाथ और लातेहार क्षेत्र के होलंग-हेसाबार के जंगलों से पुलिस ने टीएसपीसी के दो सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर समेत छह उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. वहीं, 20 नवंबर 2024 को हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा मुख्य सड़क पर पांच हाइवा को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने के मामले में पांच दिसंबर 2024 को राजस्थान के काना राम और किशना राम को गिरफ्तार किया था. 26 दिसंबर को लातेहार थाना क्षेत्र के उलगड़ा गांव में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल निर्माण कार्य के मुंशी बालगोविंद साव की हत्या झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के उग्रवादियों ने कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप गंझू और किशुन भगत को गिरफ्तार किया. अपराधी राहुल सिंह के साथी गौतम कुमार, रोहित सिंह, शाहिल अंसारी और देववली कुमार उर्फ देववली कुमार सिंह को पुलिस ने गत 27 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के राजेश सिंह उर्फ राजेश उर्फ टुला सिंह उर्फ शौतान सिंह को पुलिस ने गत तीन फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर बिरजू सिंह उर्फ छोटू खरवार उर्फ छोटू की हत्या में शामिल अपने दस्ता के पुरन परहिया, बिनेश्वर भुइयां, लुरूक भुइयां और बालकेश भुइयां को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा पुलिस कई राज्यों से एक दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola