सीमांचल के 42 कॉलेजों में स्नातक में अबतक 35,262 नामांकन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Sep 2025 6:39 PM

विज्ञापन

सीमांचल के 42 कॉलेजों में स्नातक में अबतक 35 हजार 262 छात्र-छात्राओं ने नामांकन करा लिया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. सीमांचल के 42 कॉलेजों में स्नातक में अबतक 35 हजार 262 छात्र-छात्राओं ने नामांकन करा लिया है. पूर्णिया विवि के मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्नातक सत्र 2025-29 हेतु नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्णिया विश्वविद्यालय ने तृतीय चयन सूची में कला संकाय के 9134, विज्ञान संकाय के 1857 तथा वाणिज्य संकाय के 356 छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु ऑफर लेटर जारी किए. तृतीय चयन सूची के अंतर्गत कला संकाय के 5269, विज्ञान संकाय के 824 तथा वाणिज्य संकाय के 150 समेत कुल 6,243 छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जा चुका है. इस प्रकार तीनों मेरिट लिस्ट मिलाकर सोमवार तक पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुल 35,262 छात्र-छात्राओं का नामांकन यूजी में संपन्न हो चुका है. इनमें कला संकाय के 28131,विज्ञान संकाय के 6004 तथा वाणिज्य संकाय के 1127 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हैं. दो सितम्बर 2025 को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है. गौरतलब है कि कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव शैक्षणिक डॉ नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ सुमन सागर नामांकन कार्य की क्लोज मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

चौथी मेधा सूची की संभावना

तृतीय मेधा सूची से नामांकन पूर्ण होने के बाद यदि महाविद्यालय वार, कोटिवार एवं विषयवार सीटें रिक्त पायी जाती हैं, तो विश्वविद्यालय की नामांकन समिति विद्यार्थियों के हित में चौथी मेधा सूची प्रकाशित करने पर विचार करेगी. यह कदम उन विद्यार्थियों के लिए राहत का अवसर होगा जो अब तक प्रवेश से वंचित रह गए हैं.

छात्रों को परिचय पत्र देना अनिवार्य

सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से परिचय पत्र उपलब्ध कराएं. विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिक स्तर पर महाविद्यालय स्तर से ही किया जाए. यदि कोई विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर सीधे विश्वविद्यालय पहुंचता है, तो यह संबंधित महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही मानी जाएगी और ऐसे मामलों में नियमित कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola