601 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

601 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

विज्ञापन

आबादपुर आबादपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलवा पंचायत स्थित नयाटोला बेलवा से एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष शादाब ने बताया कि पुलिस को शनिवार कि रात सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र से एक युवक कार में छिपा कर नशीला मादक पदार्थ स्मैक लाया रहा है. युवक को दबोच कर कार भी जब्त कर लिया. तलाशी में कार से कुल 601 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई है. युवक की पहचान अखतर के रूप में हुई है. वह बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित नयाटोला बेलवा ग्राम निवासी हनीफ का पुत्र बताया जा रहा है. एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola