एसडीओ व बीडीओ ने की खाद दुकानों की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 10:29 PM
एसडीओ व बीडीओ ने की खाद दुकानों की जांच
पालकोट. प्रखंड के बस पड़ाव स्थित खाद दुकान व पोजेंगा गांव की खाद दुकान का औचक निरीक्षण बसिया एसडीओ जयवंती देवगम व बीडीओ विजय उरांव ने किया. पदाधिकारियों ने इन सभी रासायनिक खाद दुकानों के लाइसेंस की जांच की. निरीक्षण के दौरान एसडीओ व बीडीओ ने दुकान में स्टॉक रजिस्टर व दुकान में खाद पदार्थ बेचने का नियमावली बोर्ड तालिका की बारीकी से देखा गया. खाद दुकान के संचालक नवीन कुमार व निखिल कुमार ने बताया कि खाद दुकान में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है. एसडीओ ने कहा कि आज हम प्रखंड के रासायनिक खाद दुकान के लाइसेंस व दुकान में स्टॉक अन्य खाद पदार्थ का निरीक्षण करने आये थे. यूरिया खाद की किल्लत के बारे में प्रशासन पहल कर रही है. किसानों की समस्या का निदान किया जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कारलूस लकड़ा समेत प्रखंड कर्मी मौजूद थे.
किसानों व कृषक मित्रों को दी गयी जानकारी
पालकोट. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल पर कार्यशाला हुई. कार्यशाला में खरीफ फसल करने की जानकारी देते हुए तकनीकी प्रबंधक अभिषिका व सहायक तकनीकी प्रबंधक सुप्रिया अंकित मिंज द्वारा खरीफ मौसम में उगायी गयी फसल व सब्जी में कीट रोग के बचाव के बारे में जानकारी दी. फसल में धान, मकई, उरद, मूंगफली, मड़ुवा के अलावा सब्जी में टमाटर, फ्रेंचबीन, मिर्च आदि फसलों व सब्जी के रोग की रोकथाम से संबंधित किसानों व कृषक मित्रों को जानकारी दी गयी. मौके पर कृषक मित्र मेघनाथ साहू, प्रवीण मिंज, शिव शंकर साहू, भुनेश्वर महतो, रूपधारी सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










