Saran News : बिहार को कुपोषणमुक्त बनाने के लिए फोर्टिफाइड चावल खाना जरूरी
Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 09 Apr 2025 9:32 PM
तरैया. बिहार को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लगातार सरकार प्रयासरत है. सरकार अब राशन दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोर्टिफाइड चावल (अरवा चावल) उपलब्ध करा रही है. फोर्टिफाइड चावल
तरैया. बिहार को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए लगातार सरकार प्रयासरत है. सरकार अब राशन दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोर्टिफाइड चावल (अरवा चावल) उपलब्ध करा रही है. फोर्टिफाइड चावल अधिक पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त है जिससे हमारा बिहार बनेगा कुपोषण मुक्त. इसके लिए विभाग ने सभी राशन दुकानों को सुदूर ग्रामीण इलाके में जाकर उपभोक्ताओं को समझा या है ताकि इस गुणवत्ता पूर्ण अरवा चावल में कितना पौष्टिक है. तरैया प्रखंड के चैनपुर खराटी गांव के पीडीएस दुकानदार रणधीर कुमार सिंह ने अपने पोषक क्षेत्रों में बुधवार की सुबह उपभोक्ताओं को इस अरवा चावल की गुणवत्ता की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया. चैनपुर खराटी महादलित बस्ती बांसफोर समुदाय के उपभोक्ताओं को बताया गया कि गर्भवती महिलाएं अगर अरवा चावल खाती हैं, तो उनके गर्भ में पल रहे बच्चे बिल्कुल स्वस्थ व निरोग होंगे. इस अरवा चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन 12 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व से भरपूर रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










