सालमारी पुलिस ने छह शराबियों को भेजा जेल

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

सालमारी पुलिस ने छह शराबियों को भेजा जेल

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत अभियान चलाते हुए छह लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी की सभी आरोपितों को ग्राम ताहिरपुर व अरिहाना से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान बिनोद कुमार शर्मा 35 वर्ष, ग्राम अरिहाना वार्ड10, थाना सालमारी, सुरेश मंडल 39 वर्ष, ग्राम अरिहाना वार्ड 13, थाना सालमारी, समशेर 40 वर्ष, ग्राम गाटपाड़ा वार्ड 19, नगर थाना, नाजीर 36 वर्ष, ग्राम पचगाछी वार्ड आठ, थाना बलिया बेलौन, ओम प्रकाश नोनिया 35 वर्ष, ग्राम ताहिरपुर वार्ड सात, थाना सालमारी, पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान सभी आरोपितों को मौके से शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की शराबबंदी नीति का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola