मेधा चयन प्रतियोगिता परीक्षा के सफल बच्चों को किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में 17 अगस्त को आयोजित मेधा चयन प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी के लिए रविवार को पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

चानन. राज्य संपोषित उच्च विद्यालय मननपुर बाजार में 17 अगस्त को आयोजित मेधा चयन प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी के लिए रविवार को पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद मसूदन यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुखिया दीपक सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि श्यामदेव प्रसाद चौरसिया, पूर्व सरपंच धुनी यादव, शिक्षक कौशल किशोर, मंटू कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मसूदन यादव ने कहा कि उनके द्वारा दंगल प्रतियोगिता वर्षों से किया जा रहा है. जिसमें सरकार की ओर से आज तक कोई सहायता राशि नहीं दी गयी. अब प्रतिभा चयन प्रतियोगिता भी वे अपने निजी कोष से कराने का काम किया और आगे भी करते रहेंगे. इससे गांव के गरीब बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है. इस प्रतियोगिता में जो बच्चे प्रथम आयें हैं उन्हें नौ हजार रुपये नगद तथा द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चों को छह हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को तीन हजार रुपये नगद राशि के अलावा अन्य सामान देकर सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता में एक दर्जन कोचिंग सेंटर के बच्चों ने हिस्सा लिया था. सभी मिलकर 101 बच्चा को कुछ ना कुछ पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. समारोह के दौरान प्रथम पुरस्कार के रूप में जागृति कोचिंग सेंटर गोहरी के शैलेंद्र कुमार को नौ हजार रुपये नगद दिया गया. वहीं द्वितीय स्थान पर रहे उसी कोचिंग सेंटर के छबीला कुमार को छह हजार रुपये दिया गया. जबकि तृतीय स्थान प्रतियोगिता एक्सप्रेस भलुई हाल्ट के निशांत कुमार को नगद तीन हजार रुपये नगद दिया गया. इसके अलावा सभी 101 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं मसूदन यादव के द्वारा वहां उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को गमछी और तौलिया देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षक केदार यादव, सुधीर मंडल, नीतीश कुमार, सुरेश यादव, पवन बिंद, दीपक कुमार, शिक्षक दिनेश मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola