राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चार बालिकाएं रवाना

Edited by VISHAL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप, जो बेंगलुरु में 30 अप्रैल से चार मई तक आयोजित होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में बिहार की 16 सदस्यीय टीम

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप, जो बेंगलुरु में 30 अप्रैल से चार मई तक आयोजित होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में बिहार की 16 सदस्यीय टीम में नवादा की चार बालिका खिलाड़ी शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए रवाना हुईं. लक्ष्मी कुमारी इंटर विद्यालय, आंति और घोसतावा की रहने वाली है. आरती कुमारी श्रेया राज काजल कुमारी सभी नगर मध्य विद्यालय नवादा की छात्रा है और नवादा नगर की ही रहने वाली है. सभी खिलाड़ी हरिशचंद्र स्टेडियम नवादा में रेगुलर प्रैक्टिस करते हुए अपने शानदार खेल के बदौलत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ली और पूरे बिहार के खिलाड़ियों में चयन होते हुए नवादा के चार खिलाड़ी चयनित की गयीं. टीम कोच के रूप में नवादा के ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एनआइएस कोच संजीव संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ. टीम रवणा के मौके पर शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा अमन, कुमार सुमन कुमार, गौरव कुमार, कुंदन कुमार, आर्यन कुमार, सनोज कुमार, तौसीफ, रसूल, सपना कुमारी, ज्योति कुमारी आदि लोगों ने जीत कर आने की शुभकामनाएं देकर विदा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola