आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करेगी केनगर पुलिस : थानाध्यक्ष
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Sep 2025 6:37 PM
केनगर थाना परिसर में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.
केनगर. केनगर थाना परिसर में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. सभी जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए काम करेंगे. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया और कहा कि समस्याओं की सूचना सीधे उन्हें दी जा सकती है. वहीं थानाध्यक्ष ने आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तजा आलम ने थानाध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया बेला रिकाबगंज मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, समिति प्रतिनिधि रविंदर यादव, समिति तबरेज आलम, सरपंच मोहम्मद रज्जाक, मोहम्मद आलम, मोहम्मद तबरेज और जावेद अशरफ, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद शरीयत आदि शामिल हुए. के नगर अपर थाना प्रभारी सोनी कुमारी, उपेंद्र कुमार, अजीत कुमार, एएसआई धर्मदेव साह ,अमर कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










