सेवानिवृत्त चौकीदार को पुलिस कर्मियों ने दी विदाई

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:13 PM

विज्ञापन

रविवार की देर संध्या थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्त हो रहे थाना के चौकीदार मो सलीम को भावभीनी विदाई दी.

विज्ञापन

गिद्धौर . रविवार की देर संध्या थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्त हो रहे थाना के चौकीदार मो सलीम को भावभीनी विदाई दी. इस दौरान समारोह में मौजूद पुलिस पदाधिकारी थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अवर निरीक्षक रितेश कुमार, प्रभात राय, सर्जना कुमारी, पंकज सिंह, राजेश्वर साह, रामधारी महतो सहित पुलिस कर्मियों व गणमान्यों ने चौकीदार मो सलीम के सेवा कार्यकाल की चर्चा की. मौके पर बारी-बारी से सभी पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने उनके सम्मान में चौकीदार सलीम को माला पहना उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे चौकीदार मो सलीम ने कहा कि गिद्धौर वासियों से मिले प्रेम, भाईचारा एवं सम्मान को मैं सदैव याद रखूंगा. चौकीदार जितेंद्र पासवान, उमेश पासवान अरविंद पासवान, गंगा पासवान, गोरेलाल पासवान, प्रदीप पासवान, थाना प्रबंधक शोभा कुमारी के अलावे कई पुलिस कर्मी समारोह में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola