ePaper

पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, घर में मचा कोहराम

Updated at : 01 Sep 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, घर में मचा कोहराम

पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, घर में मचा कोहराममायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोपसहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में रविवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में रविवार की रात पंखे से लटका एक नवविवाहिता का शव मिला. मृतका के गर्दन पर काला जैसा जख्म का निशान पाया गया, जिसके कारण मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर उसे मारने का आरोप लगाया जा रहा है.

शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. जानकारी के अनुसार मृतका सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ रोहित कुमार की 20 वर्षीया पत्नी किरण देवी है. इधर, मृतका के चचेरे भाई लवकुश कुमार ने बताया कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के सुखरौली गांव निवासी उसके चाचा बनवारी लाल ठाकुर ने उसकी शादी सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी स्व. कमलेश ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार से 2 नवंबर 2024 को की थी. शादी के समय दो लाख रुपये नकद व एक बाइक एवं अन्य उपहार का सामान दिया गया था. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी, जिसको लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था. कहा जाता था कि आप लोगों ने पैसा नहीं दिया, तो कुछ भी हो सकता है. रविवार की शाम उसके ससुराल वालों द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गयी की आपकी बहन दो मंजिलें छत से गिर गयी है. सूचना पाकर वे लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन में पड़ी है, उसके ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. जब उन्होंने उसे देखा तो उसके सिर में किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं था. उसके गले पर निशान मिला. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं, दूसरी ओर मृतक के चचेरे भाई लवकुश कुमार ने उसकी सास, पति एवं ससुराल के अन्य लोगों पर उसे मारने का आरोप लगाया है. वहीं सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली के उसके ससुराल वालों द्वारा शव उतार कर उसे उसका दाह-संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा है. तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शव अपने कब्जे में ले लिया. वही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतका का पति राजस्थान के राजकोट स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है. मृतका दो बहन व एक भाई ने दूसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में एक बहन ज्योति कुमारी एवं एक भाई राहुल कुमार है. उसकी मां नीलम देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola