पुलिस ने छह पशु के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:51 PM
इन दिनों गलगलिया पुलिस काफी सक्रिय हैं.
गलगलिया इन दिनों गलगलिया पुलिस काफी सक्रिय हैं. इसी क्रम में सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष रात्रि वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पिपरीथान चौक की तरफ से एक उजला रंग का पिकअप को जांच के लिए रोका तो पिकअप पूरी तरह से नीले रंग के तिरपाल से ढका हुआ था. सशस्त्र बल के द्वारा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में 03 बड़े साईज का भैंस एवं 03 छोटा भैस का बच्चा लोड़ था. जोर से बंधा रहने के कारण मवेशी के शरीर पर हल्का फुल्का जख्म का निशान हो गया था. चालक एवं सहचालक से मांग करने पर मवेशी वैध कागजात नहीं दिखा सके. उसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया. चालक एवं सहचालक से नाम-पता पूछा गया तो चालक समस्तीपुर के मुसरीघरार का बताया गया जिसका नाम रिषीराज ऋषी(22 ) है. वहीं पंश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र का है जिसका नाम गणेश यादव (55) बताया गया. गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि चालक और सह चालक से पूछताछ के में वह बताया कि मालिक के कहने पर दरभंगा से नक्सलबाड़ी लेकर जा रहा था.दोनों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एएसआई विजय प्रताप यादव,अशोक कुमार, सिपाही किरण कुमारी, सिपाही में भमेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










