राजद जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 8:26 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सोन्था पंचायत के याकूब टोला सोन्था में राजद प्रखंड इकाई कोचाधामन की ओर से पांच साल बेमिसाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कोचाधामन प्रखंड के सोन्था पंचायत के याकूब टोला सोन्था में राजद प्रखंड इकाई कोचाधामन की ओर से पांच साल बेमिसाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह राजद के युवा नेता इम्तियाज असफी ने कहा कि विधायक हाजी इजहार असफी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास किया है सैकड़ों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करवाया है. आगे भी कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है. साथ ही सैकड़ों छोटे बड़े पुल पुलिया, मदरसा भवन, चार दिवारी निर्माण कार्य पूरा किया गया है. उन्होंने आमजनों को महागठबंधन और राजद के विचार धारा से अवगत कराया. इस मौके पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola