भगवान बलभद्र जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 27 Aug 2025 7:00 PM

विज्ञापन

कल मनायी जायेगी भगवान बलभद्र की जयंती

विज्ञापन

आरा.

29 अगस्त शुक्रवार को भगवान बलभद्र जी की जयंती की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें महिलाओं के संगठन के साथ-साथ पुरुष वर्ग के संगठन के बीच पूरे विस्तार से इस बात की चर्चा हुई कि पिछले डेढ़ महीने से जो तैयारी चल रही है, सभी सदस्य उसे एक बार पूरी गहराई से जांच लें, ताकि कार्यक्रम में कहीं भी कोई कमी ना रहे.

इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में मेघावी बच्चे बच्चियों, डॉक्टर- इंजीनियर, नयी-नयी नौकरी ज्वाइन किये हुए युवक-युवतियां एवं तमाम जनप्रतिनिधियों को एवं सामाजिक कार्य करनेवाले को सम्मानित करने का उद्देश्य है. इस बिंदु पर अंतिम समीक्षा हुई और सभी इंतजामों को फाइनल करके उसके लिए या समुचित सम्मान के साथ अंगवस्त्र, मोमेंटो, मेडल की व्यवस्था की तैयारी कर ली गयी है. पूजा के बाद प्रसाद एवं कच्ची प्रसाद के रूप में कच्ची भोजन की भी तैयारी समुचित मात्रा में की गई है जिससे हजारों हजारों की संख्या में आने वाले आगंतुक प्राप्त कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola