धान गबन का आरोपित पैक्स प्रबंधक गिरफ्तार

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

धान गबन का आरोपित पैक्स प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के अहीरो गांव से अधिप्राप्ति किये गये धान के गबन तथा सरकारी राशि के दुरुपयोग किए जाने के आरोपित अहीरो पैक्स के प्रबंधक अक्षय कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अधिप्राप्ति किये गये धान का गबन व सरकारी राशि के दुरुपयोग को लेकर वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजीव कुमार साह के आवेदन पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में अहीरो पैक्स के अध्यक्ष, प्रबंधक समेत 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस द्वारा प्रबंधक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया. बताते चलें कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी में बताया गया था कि गोदाम के स्थलीय निरीक्षण के दौरान 1324 क्विंटल धान समिति के गोदाम में रहना चाहिए था, जो नहीं पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola