Jamshedpur News : बोलने में नहीं, काम कर के दिखाने में विश्वास रखती है हमारी टीम : मानव केडिया

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन रविवार को टीम मानव केडिया समर्थकों की भारी उपस्थिति के बीच मौजूदा अध्यक्ष विजय आंनद मूनका की अगुवाई में बिष्टुपुर चेंबर भवन में अपना नामांकन दाखिल किया.

विज्ञापन

बिष्टुपुर श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर टीम केडिया-कावंटिया ने किया नामांकन, दिखा भारी उत्साह

Jamshedpur News :

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन रविवार को टीम मानव केडिया समर्थकों की भारी उपस्थिति के बीच मौजूदा अध्यक्ष विजय आंनद मूनका की अगुवाई में बिष्टुपुर चेंबर भवन में अपना नामांकन दाखिल किया. बिष्टुपुर राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पैदल जुलूस की शक्ल में काम किया है, काम करेंगे के नारे के साथ टीम केडिया-कावंटिया ने नामांकन पत्र भरा. नामांकन के दौरान युवा एवं बुजुर्ग व्यापारी काफी संख्या में मौजूद थे, जिनमें काफी उत्साह देखा गया.

अध्यक्ष पद के दावेदार मानव केडिया ने कहा कि हम बोलने में नहीं, काम करने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि चेंबर का वर्तमान स्वरूप हमारे विजन का प्रतीक है. उद्योग के अलावा पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा का हब जमशेदपुर को बनाना टीम की प्राथमिकता होगी. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चेंबर के चतुर्दिक विकास के लिए टीम केडिया-कावांटिया को एक मौका अवश्य दें.

नामांकन के दौरान चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कावांटिया, ओमप्रकाश रिंगसिया, अशोक चौधरी, पवन पोद्दार, सावंरमल अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल, सुनील रिंगसिया, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल मोनू, ओमप्रकाश मूनका, शंभू मूनका, कैलाश सरायवाला, चंद्रकांत जटकिया, बजरंगलाल अग्रवाल, भवानी शंकर गुप्ता, देवेंद्र सिंह, मुकेश आगीवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश ईनाणी, शशांक शेखर, गोविंद नागेलिया, अवतार सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, बिमल मुरारका, बैजनाथ शर्मा, बिनोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल रिंगसिया समेत कई व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित थे.

निर्विरोध जीत

अध्य्क्ष – मानव केडिया

कोषाध्यक्ष – अनिल रिंगसिया

उपाध्यक्ष पीआरडब्लू – अभिषेक अग्रवाल गोल्डी

उपाध्यक्ष ट्रेड – अनिल मोदीउपाध्यक्ष टैक्स – राजीव अग्रवालसचिव इंडस्ट्री – विनोद शर्मासचिव टैक्स – अंशुल रिंगसिया

इनके बीच होगा मुकाबला

महासचिव, उपाध्यक्ष के एक-एक व सचिव के दो पदों पर होगा मुकाबलामानद महासचिव- पुनीत कावांटिया – सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना

सचिव पीआरडब्लू – सुरेश शर्मा लिप्पु – रामु देबुका

सचिव ट्रेड – भरत मखानी – मनोज चेतानी – मोहित साह

उपाध्यक्ष इंडस्ट्री – हर्ष बाकरेवाल – नितेश धूत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola