न जमाबंदी की प्रति मिल रही न शिविर की जानकारी

Updated at : 05 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
न जमाबंदी की प्रति मिल रही न शिविर की जानकारी

न जमाबंदी की प्रति मिल रही न शिविर की जानकारी

विज्ञापन

डंडखोरा राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इन दिनों राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है. पिछले 16 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत की गयी है. यह महा अभियान 20 सितंबर तक चलेगी. प्रशासन की ओर से अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोई प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है. किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है और न ही स्थानीय मीडिया को किसी तरह की जानकारी साझा की जा रही है. प्रखंड के लोगों में जागरूकता की कमी की वजह से यह अभियान अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है. अंचल कार्यालय आदि का चक्कर लगाना पड़ेगा तथा लोगों को नजराना भी देना पड़ेगा. सीओ सादी रउफ ने कहा, विभिन्न तरह के कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है तथा घर-घर जमाबंदी की प्रति भेजी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है. उनको लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि वह घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति वितरण करें. विजय महतो, राम बिहारी सिंह, गणेश मंडल, विपिन सिंह, शिवचरण राय, शत्रुघ्न सिंह, घनश्याम यादव, संजय मंडल, जागेश्वर उरांव, जयप्रकाश गुप्ता, धन्ना उरांव, सिसो मरांडी, उमेश मंडल सहित कई लोगों ने बातचीत में कहा कि अभी तक जमाबंदी की प्रति उन्हें प्राप्त नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola