Dhanbad News: शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए ननि ने कसी कमर, हीरापूर में गरजा बुलडोजर
Updated at : 07 Apr 2026 1:04 PM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: निगम की टीम सुबह से ही जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
विज्ञापन
धनबाद के हीरापुर हटिया क्षेत्र में मंगलवार को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान बनाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को हटाया गया. निगम की टीम सुबह से ही जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी और स्थायी ढांचों को हटाया. कई दुकानदारों ने पहले से नोटिस मिलने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया था. जिसके बाद निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा. टीम ने फुटपाथ और सड़क को घेरकर बनाए गए शेड, टीन और अन्य संरचनाओं को तोड़कर हटाया.
हीरापुर हटिया क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए चलाया जा रहा है. हीरापुर हटिया क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी. अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और शहर को साफ-सुथरा व व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




