हत्याकांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्याकांड के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार, अमदाबाद से रिपोर्ट,
अमदाबाद थाना क्षेत्र के साबिर हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2026 को बेलगच्छी गांव निवासी बाइक मैकेनिक साबिर आलम को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. साबिर आलम पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के शनिचरी हाट के पास बाइक गैरेज खोलकर अपना गैरेज चलाता था. सही तरीके से बाइक ठीक नहीं करने का आरोप लगाकर जारूल खान ने साबिर आलम को गोली मार कर हत्या कर दी थी. जिसमें साबिर आलम के परिजनों ने तीन लोगों को आरोपित करते हुए अमदाबाद थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया था.हालांकि साबिर हत्याकांड के मुख्य आरोपित जारूल खान व एक अन्य को अमदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. साबिर हत्याकांड में शामिल शेख कलाम उम्र 45 वर्ष गांव मजहर टोला बैरिया वार्ड नंबर 13 को उसके घर से अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम के नेतृत्व में एसआई भोला कुमार व एसआई रंजीत कुमार, एसआई मसूदन कुमार, सशस्त्र बल के साथ शुक्रवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि साबिर हत्याकांड में शामिल शेख कलाम को उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि शेख कलाम का आपराधिक इतिहास रहा है. शेख कलाम पर बरारी थाना, मनिहारी थाना, कुरसेला थाना सहित टाउन थाना में भी लूट व मारपीट सहित अन्य कई आपराधिक मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि शेख कलाम को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर एसआई भोला कुमार, एसआई मसूदन कुमार, एएसआई दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










