Jamshedpur News : विद्यापतिनगर में 100 से अधिक लोगों ने थामा जेएलकेएम का हाथ

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : विद्यापतिनगर काली पूजा मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से रविवार को जनता दरबार एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

विद्यापतिनगर काली पूजा मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से रविवार को जनता दरबार एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका आयोजन जेएलकेएम पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के उपाध्यक्ष शंभू गोराई एवं सदस्यों के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में करीब 100 से ज्यादा सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ली. एससी मोर्चा के प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में दो नये पदाधिकारी को नियुक्त किया. इसमें मनोरंजन रविदास को एससी मोर्चा का जिला अध्यक्ष एवं आकाश रजक को एससी मोर्चा का सचिव बनाया गया.

कार्यक्रम में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम के प्रत्याशी रहे बिनोद स्वासी, कोल्हान प्रमंडल एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजा कालिंदी, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव सन्नी सामद, युवा मोर्चा के जिला महासचिव महेश महतो, विप्लव कुमार चंद्रा, आकाश रजक, संटू कुमार, भरत गोराई, कपूर दास, सुजय घोष, अमित कुमार, आशीष कुमार चंद्रा, मनोरंजन रविदास, सुखदेव गोराई, अर्जुन गोराई, अरुण गोराई, रोहित गोराई, महादेव कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola