जब गाड़ी छोड़ दो किमी पगडंडी पकड़ गांव पहुंचे विधायक शंकर सिंह

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

आजादी के बाद से अभीतक गांव जाने के लिए नहीं बनी एक अदद सड़क भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनमा पंचायत के दरोगी टोला जाने के लिए बहुत जल्द सड़क का निर्माण कराया जायेगा. सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया है. इसके लिए सरकारी प्रक्रिया के साथ-साथ गांव के बगल स्थित जमीन मालिक से भी सड़क के लिए जमीन देने के लिए बात की जा रही है. उक्त बातें रुपौली विधायक शंकर सिंह ने दरोगी टोला के लोगों से मिलकर कही. आजादी के बाद पहलीबार दरोगी टोला पहुंचनेवाले विधायक शंकर सिंह वहां के लोगों से मिलकर उनकी सभी समस्यायें सुनीं. दरोगी टोला पहुंचते ही विधायक शंकर सिंह से गांव की दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने सवालों की झड़ी लगा दी. दरोगी टोला के ग्रामीणों ने विधायक शंकर सिंह से जहां विकास को लेकर कई सवाल उठाये. वहीं पहली बार किसी विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीण काफी खुश भी नजर आये. दरोगी टोला पहुंचने से के लिए विधायक को अपनी गाड़ी गांव से दो किलोमीटर दूर खड़ा करना पड़ा और गांव की पगडंडी से गुजरते हुए विधायक शंकर सिंह दरोगी टोला पहुंचे. गांव आने-जाने के लिए सड़क नहीं देख विधायक शंकर सिंह भी अचंभित रह गये. विधायक शंकर सिंह ने दरोगी टोला के लोगों को आश्वस्त कराते हुए कहा कि आप लोगों की सभी समस्याओं को बहुत जल्द दूर की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola