नवनिर्मित पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 05 Sep 2025 7:05 PM

विज्ञापन

नवनिर्मित पीसीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के किशनपुर पंचायत अंतर्गत भागेडीह गांव के समीप बरगद के पेड़ के पास से पोखरिया काली स्थान तक जाने वाली सड़क में बने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को फीता काटकर उद्घाटन किया. ग्रामीणों के मांग पर मुख्यमंत्री क्षेत्र योजना अंतर्गत किशनपुर पंचायत के भागेडीह गांव के समीप बरगद के पेड़ के पास से पोखरिया काली स्थान तक जाने वाली सड़क में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य 14 लाख 97 हजार 300 की लागत राशि से कराई गई है. पूर्व मुखिया मुनेंद्र यादव ने बताया कि हजारों की संख्या में पोखरिया काली स्थान पर श्रद्धालु पहुंचते हैं. बरसात के दिनों में यह सड़क काफी कीचड़ मय हो जाता है. पोखरिया काली स्थान पर पूर्णिया, फारबिसगंज, कटिहार सहित नेपाल से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं. विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की.अध्यक्षता एवं मंच संचालन किशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुनेंद्र यादव ने की. ग्रामीणों ने बाढ़ की समस्याओं से अवगत कराया. जीआर की राशि से उन्हें वंचित किया गया है. निरंजन यादव, गोपाल कृष्ण यादव, रामचंद्र सिंह, सियाराम सिंह, विष्णु सिंह, शेख शहाबुद्दीन उर्फ छोटू, रमेश रविदास, अतुल चंद्र रविदास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola