रौतारा दुर्गा मंदिर चोरी कांड में दो गिरफ्तार

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र स्थित कीचड़ टोला दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर

विज्ञापन

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र स्थित कीचड़ टोला दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लेलहा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले टोटो से चोरी गए आभूषण, पूजा सामग्री एवं नकदी बरामद की है. नया टोला रौतारा निवासी गुंजा देवी, पति गणेश यादव ने रौतारा थाना में आवेदन देकर बताया कि गांव के कीचड़ टोला स्थित दुर्गा मंदिर में वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना-चांदी व अन्य धातु के आभूषण रखे थे. मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचीं तो मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था. कई कीमती आभूषण एवं पूजा सामग्री गायब थी. चोर दान पेटी में रखी नकदी भी अपने साथ ले गए थे. चोरी गए सामानों में चांदी का हार, सोना पानी चढ़ा हार, चांदी के झुमके, बिंदी, कान की बाली, नथिया, सोने की नथुनी, पीतल व कांसा की थाली, परात, धूपदानी, दीया-बाती, घंटी, सिकड़ी, लोटा, ग्लास समेत कई पूजा सामग्री शामिल थी. रौतारा थाना पुलिस ने कांड संख्या 100/26 दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की. चोरी की घटना के बाद पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान लेलहा चौक पर पुलिस ने एक संदिग्ध बिना नंबर प्लेट वाले टोटो को रोककर तलाशी ली. टोटो में सवार मिरचाईबाड़ी निवासी विशाल कुमार राजवंशी 23 वर्ष एवं शरीफगंज निवासी मुर्तजा अंसारी 40 वर्ष को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान टोटो में रखे प्लास्टिक बैग से मंदिर से चोरी हुई सामग्री से मिलते-जुलते आभूषण एवं पूजा सामग्री बरामद की गई. इसके अलावा दोनों के पास से कुल 1780 रुपये नकद भी बरामद हुए. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बीएनएस 2023 की धारा 305 एवं 334(1) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola