जमशेदपुर में 'सुरक्षित यातायात अभियानम्' की शुरुआत, युवाओं को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

केसीसी में रोटरी वेस्ट के सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत, विमोचन | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने सुरक्षित यातायात अभियानम् की शुरुआत की। कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई।
जमशेदपुर वेस्ट ने रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ व रोटरैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी के सहयोग से वर्षभर चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान "सुरक्षित यातायात अभियानम् " का शुभारंभ किया. करीम सिटी कॉलेज के सभागार में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने इसका उद्घाटन किया. इस मौके पर क्लब की त्रैमासिक कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन भी किया गया.क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत भाटिया ने सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता जतायी.
ट्रैफिक डीएसपी ने युवाओं को प्रभावी ढंग से नियमों के पालन की प्रेरणा दी. सेमिनार में यातायात जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत हुआ. टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर (सेफ्टी) रामानुज ओझा ने सड़क सुरक्षा की बारीकियां समझायीं. टीएमएच के डॉक्टरों (डॉ. शिशिर कुमार, डॉ. भानु स्वाइन व डॉ. शरद) की टीम ने दुर्घटना के बाद 'गोल्डन आवर' में प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का समापन प्रेसिडेंट इलेक्ट नीता अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ. स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे साल चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










