अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, मेघाहातुबुरू में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Author Sandip K|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, मेघाहातुबुरू में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने को लेकर बैठक में शामिल आदिवासी समाज के लोग. | Prabhat Khabar Network

मेघाहातुबुरू में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. सारंडा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुवा : आगामी 9 अगस्त 2026 को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर मेघाहातुबुरू स्थित कम्युनिटी हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता इलियास चांपिया ने की. बैठक में आयोजन को सफल बनाने तथा सारंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदिवासी समाज को उनके मौलिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, रोजगार गारंटी तथा पलायन जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा.

इसके लिए बैनर, फ्लेक्स और अन्य प्रचार की सामग्री तैयार कर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस केवल सांस्कृतिक पहचान का उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, परंपराओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का भी महत्वपूर्ण अवसर है. इसलिए इस वर्ष कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और जनभागीदारी वाला बनाने का प्रयास किया जाएगा.

बैठक कहा कि तैयारियों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति तय करने के लिए अगली बैठक 17 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे मेघाहातुबुरू के कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी. ठक में बीरसिंह मुंडा, एस होरो, एलिजाबेथ पूरती बुधवा कोनगाड़ी, जुरेंद्र अंगारिया, सरगिया अंगारिया, लखन चांपिया, सुरेश मुर्मू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sandip K

लेखक के बारे में

By Sandip K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola