पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज
अगर किसी के परिवार का कोई सदस्य लापता हो जाये तो परिजन परेशान होने लगते हैं. सदर थाने में पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज की गयी है.
पति ने गुरुवार को सदर थाना पहुंचकर महिला के लापता होने शिकायत दर्ज कराये है. 2024 में महिला लापता हुई थी. दर्ज मामले के आधार पर पुलिस खोजबीन कर रही है.
किशनगंज के अनुसार
पीड़ित पति ने गुरुवार को सदर थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई गई है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला पूर्व में भी लापता हुई थी. वहीं पीड़ित पति अपनी पत्नी के लापता होने का कारण सोशल मीडिया बता रहे है.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला का निकाह वर्ष 2024 में हुआ था. लेकिन अब तक महिला की रुखसती नहीं हुई थी.लापता महिला अपने पिता के घर रह रही थी. बुधवार की सुबह अपने पिता के निवास स्थान से बिना किसी को कुछ बताएं घर से निकल गई. किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि लापता महिला की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










